भभुआ: भभुआ के सोनहन बस स्टैंड के पास दो बाइकों की टक्कर में एक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल, इलाज सदर अस्पताल में जारी
Bhabua, Kaimur | May 5, 2025 भभुआ के सोनहन बस स्टैंड के पास दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार को लगभग 1 बजे की बताई गई। जो सोनहन थाना क्षेत्र के खरहरिया गांव के बिस्मिल्लाह सलमानी के 19 वर्षीय पुत्र फिरोज अली बताया गया है। परिजनों ने कहा कि परीक्षार्थी भभुआ टाउन हाई स्कूल से इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल का परीक्षा देकर अपने घर जा रहा था।