तिर्वा: राम नगर बस्ता गांव में एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, तीन घंटे बाद माने
Tirwa, Kannauj | Jun 3, 2026 ठठिया थाना क्षेत्र के रामनगर बस्ता गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार सुबह हंगामा किया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद करीब तीन घंटे बाद मामला शांत हुआ हैं।