गाण्डेय: गांडेय फुलजोरी निवासी का आरोप- खरीदी जमीन पर हो रहा जबरन कब्जा, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग
Gandey, Giridih | Jun 2, 2026
गांडेय प्रखंड के फूलजोरी पंचायत अंतर्गत कारोडीह गांव निवासी सफायत हुसैन ने अपनी खरीदगी जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे के आसपास उपायुक्त को आवेदन देकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि गांडेय विधायक, राज्यसभा सांसद, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी को भी दी गई है।