कटनी ग्रामीण: रीठी का सरकारी अस्पताल खुद बीमार, अस्पताल में गंदगी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का सच
कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां मरीजों का इलाज तो दूर, खुद अस्पताल की हालत ही गंभीर बीमारी से जूझती नजर आ रही है। कटनी जिले का रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से अपनी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी यहां की व्यवस्था?