बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के परसा में दो मंदिरों को बनाया निशाना, डेढ़ लाख के जेवर और घंटे गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत के परसा गांव में बुधवार रात चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया। काली मंदिर और हनुमान मंदिर से देवी-देवताओं के सोने के आभूषण व पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।