अरवल: सरकारी विद्यालय में रिजल्ट प्रकाशन और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
Arwal, Arwal | Mar 29, 2025 बिहार सरकार शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शनिवार दोपहर 1:00 बजे प्राथमिक विद्यालय मल्हीपट्टी समेत अन्य विधालयों में अध्यनरत छात्र- छात्राओं के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम प्रकाशित किया गया। इसके साथ ही शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस बिच परीक्षा में सफल छात्रों को प्रगति पत्रक का भी वितरण किया गया।