अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में 10 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिए गए
Arwal, Arwal | Mar 29, 2025 शनिवार शाम 4:00 बजे समाहरणालय में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा 10 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इससे उर्दू भाषा के विकास, प्रचार एवं प्रसार को गति मिलेगी। नियुक्त अनुवादकों की भूमिका सरकारी कार्यालयों में उर्दू भाषा के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम होगी।