अरवल: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में किसान परिवार की बेटी गुड़िया कुमारी ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया
Arwal, Arwal | Mar 29, 2025 बेलाव किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली उत्क्रमित हाई स्कूल बेलाव की छात्रा गुड़िया कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।