अररिया: अररिया में नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी लावारिस हालत में मिली, बाल कल्याण समिति के हवाले की गई
Araria, Araria | May 26, 2026 अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वृक्ष वाटिका के समीप से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।