मथुरा: युवती ने कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया, इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात
मथुरा के एसएसपी दफ्तर पर इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची यह युवती उस धोखे का शिकार है, जिसकी शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई थी। आरोप है कि तमिलनाडु में तैनात सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने वृंदावन की रहने वाली इस युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।