जयपुर: राजस्थान में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के लिए आवेदन जल्द शुरू होने वाले हैं
Jaipur, Jaipur | Apr 29, 2026 जयपुर | राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। देवस्थान विभाग की बैठक में मंत्री जोराराम कुमावत ने पोर्टल में आवश्यक बदलाव कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। योजना के तहत 60 वर्ष या अधिक आयु के नागरिकों को सरकारी खर्च पर देश-विदेश की यात्रा कराई जाएगी।