बांका: बांका में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी कर वसूला जुर्माना
Banka, Banka | Jun 24, 2026 बांका नगर परिषद द्वारा बुधवार शाम 5 बजे शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने विभिन्न बाजारों और दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।