मल्हारगढ़: ज्वाला माता मंदिर के पास सिंचाई मोटर का केबल चोरी, किसान को ₹30 हजार का नुकसान
मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम रुपावास निवासी शिवनारायण धनगर की सिंचाई मोटर की करीब 700 फीट केबल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए, किसान ने ज्वाला माता मंदिर के पास रेतम नदी डेम पर खेत सिंचाई के लिए 10 हार्स पावर की मोटर और केबल लगा रखी थी,चोरी गई केबल की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस जांच कर रही है,