खेकड़ा: खेकड़ा में रेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से सांड की मौत, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया दफन
Khekada, Bagpat | Apr 29, 2026 खेकड़ा कस्बे में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक घूमंतू सांड की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुई, जहां सांड चारा चरने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। बुधवार शाम करीब 4 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर से कोयला लदी एक तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रैक पर आ रही थी। ट्रेन चालक ने सांड को हटाने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन