अमरोहा: अमरोहा देहात में तमंचे के बल पर सेल्समैन से हुई लूट, पुलिस ने फरार एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Apr 12, 2026 “मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे मालीपुर चौराहे के पास तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।