आनी: बंजार में एचआरटीसी की बस के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Ani, Kullu | Jul 11, 2024 उपमंडल मुख्यालय बंजार में एचआरटीसी की बस के नीचे आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वही, बंजार पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया हैं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा हैं। पुलिस की टीम ने बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं और आगामी कारवाई की जा रही हैं।