बांसवाड़ा: जेत बोरिया गांव की विवाहिता की मौत पर मोर्चरी के बाहर पीहर और ससुराल पक्ष भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
जेत बोरिया की निवासी साइना पत्नी नानूराम की जहरीली दवा के सेवन से उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग मंगलवार दोपहर 1:30 बजे अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए।अस्पताल परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।