मवाना: दिनदहाड़े झब्बर मंडी से व्यापारी के 88 हजार उड़ाने वाले चोर का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Mawana, Meerut | Jun 29, 2026 2 दिन पहले मवाना की झब्बरमंडी से व्यापारी अरविंद के दिनदहाड़े 88 हजार रुपए चोरी कर लिए गए थे। जिसका सीसीटीवी रविवार को दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लगातार वायरल हो रहे चोर के वीडियो को देखने के बाद मवाना पुलिस द्वारा चोर की तलाश शुरू कर दी गई है । जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया गया है।