बिंदकी: चौडगरा कस्बे के चौराहे के समीप तिपहिया लोडर गाड़ी की टक्कर से घायल बाइक सवार में से एक की इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के चौराहे के समीप एक दिन पहले रविवार को तिपहिया लोडर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार धीर सिंह तथा शैलेंद्र सिंह घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया था। जहा पर सोमवार की सुबह 10 बजे धीर सिंह की मौत हो गई।