आरोन: स्कूल चले हम अभियान के तहत आरोन तहसील के शासकीय विद्यालयों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, पनवाड़ीहाट में देखी स्थिति
गुना जिले में स्कूल चले हम अभियान के तहत 1 जुलाई को आरोन नायब तहसीलदार अमित जैन ने तहसील क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। पनवाड़ी हाट माध्यमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति शैक्षणिक गतिविधियां व्यवस्थाएं देखी, विद्यार्थियों से पढ़ाई दैनिक शिक्षण गतिविधियां सुविधाओं की जानकारी ली। शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।