गुण्डरदेही: ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम बेलौदी के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बेलौदी में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, राज्यगीत एवं गायत्री मंत्र के सामूहिक गायन से किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया तथा निरंतर अध्ययन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की प्रथम पाठशाला है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।