हरसूद: एमपीयूडीसी वार्ड क्रमांक 9 में नहीं कर रही जलप्रदाय, वार्डवासी बैठे भूख हड़ताल पर
नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 9 के रहवासी लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान है। पानी की समस्या लेकर गत दिनों वार्डवासी हरसूद एसडीएम के पास भी पहुंचे थे लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर मंगलवार को वार्डवासी भगतसिंह चौक पर भूख हड़ताल पर बैठ गए।