हुलासगंज: घोषी विधानसभा क्षेत्र के किसान मत्स्य पालन से बने आत्मनिर्भर, नीली क्रांति को मिल रहा बढ़ावा
जहानाबाद के घोषी विधान सभा निवासी किसान सुधेश कुमार ने मत्स्य पालन के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मत्स्य संसाधन विभाग की योजना के तहत तालाब निर्माण और तकनीकी सहयोग मिलने से उन्होंने 2 बीघा से बढ़ाकर 8 बीघा क्षेत्र में मछली पालन शुरू किया। अब वे हर महीने 1 से 1.5 लाख रुपये तक कमा रहे हैं।