लाडपुरा: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भामाशाह मंडी का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर एफसीआई अधिकारियों को लगाई फटकार
Ladpura, Kota | Apr 25, 2026 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौक