मैनपुरी: कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी विनोद कुमार ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। वहीं उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरीके से डीएम और एसपी के द्वारा सभी अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।