मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी से की शिकायत
भोगांव थाना क्षेत्र के अवंती बाई नगर निवासी अवशेष राजपूत पुत्र जोर सिंह राजपूत के साथ गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे अवशेष राजपूत घायल हो गए तो वहीं पीड़ित अवशेष राजपूत ने दबंगों के खिलाफ थाना भोगांव में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।