मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की हुई मौत व एक युवक हुआ घायल
हरदोई के ग्राम अब्दुलपुर निवासी सूरज पुत्र राम रतन, सुमित पुत्र लखपत, ओर उनके साथ कन्नौज निवासी अनुराग पुत्र जयपाल तीनो दिल्ली से बाइक से रविवार की रात्रि अपने जा रहा थे। जैसे ही वह बेवर हाइवे के पास पहुंचे तभी लगभग 1 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे सूरज व सुमित की मौत हो गई। ओर अनुराग घायल हो गया। वही पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।