देवरी: बंगारो गांव: ज़मीन विवाद में बड़े भाई की हत्या का आरोप, मुख्य आरोपी भोला यादव गिरफ्तार
Deori, Giridih | May 26, 2026 हिरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में ज़मीन विवाद ने एक परिवार को बिखेर कर रख दिया। मामूली जमीन के टुकड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई पर ही बड़े भाई की जान लेने का आरोप लग गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि 22 मई को गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।