ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह करीब दस बजे से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले बेहद चालाकी से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे डाल दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके और फिर आराम से ताला तोड़कर अंदर घुसे।