जौनपुर: 4 वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपी 6 घंटे बाद गिरफ्तार, ग्रामीणों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंची भारी मात्रा में पुलिस फोर्स
4 वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूला जफराबाद थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी साहबलाल निषाद (42) को घटना के महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची के परिजनों द्