गभाना: गभाना में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम समेत 17 लोगों ने किया रक्तदान
गभाना में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मानव सेवा की अनूठी पहल देखने को मिली। कस्बे के आंबेडकर चौक पर सत्यमन मानव सेवा संस्था के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसडीएम हरिश्चंद्र समेत कुल 17 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए मिसाल पेश की। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।