जोधपुर: ट्रेन व स्टेशन परिसर में थूकने व गंदगी फैलाने वाले 150 यात्रियों से जोधपुर रेलवे मंडल ने वसूला ₹15,000 का जुर्माना
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 3 दिनों में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले लगभग डेढ़ सौ से अधिक यात्रियों पर चेकिंग स्टाफ ने जुर्माना लगाते हुए ₹15 हजार का राजस्व वसूल कर यात्रियों को रेलवे परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक ने आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।