भोगांव: एलाऊ पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, युवक का वीडियो हुआ था वायरल
एलाऊ क्षेत्र में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सचिन पाल निवासी ग्राम अटिया को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का काम किया है।