अम्बाला: नैतिकता ये कहती है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागपत्र दे दें: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
Ambala, Ambala | Apr 11, 2024 हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब संविधान बनाया गया होगा तब कोई ये नहीं सोच सकता था कि कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री जेल भी जाएगा इसलिए उसके बारे में कुछ लिखा ही नहीं गया लेकिन नैतिकता ये कहती है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को त्यागपत्र दे देना चाहिए।