अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग से किसानों की तीन झोपड़ियां और ट्राली जल कर राख
Ambala, Ambala | Apr 11, 2024 शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में धरना स्थल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से एक ट्राली में आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने नजदीक लगती तीन झोपड़ियां को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से ट्राली में रखे गदे और झोपड़िया में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।