हरसूद: खरीदी केंद्रों पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लगी रही कतार
हरसूद विकासखंड में 9 स्थानों पर सेवा सहकारी समितियों एवं मार्केटिंग सोसायटी हरसूद द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। रविवार को गेहूं की खरीदी नहीं होने के कारण खरीदी केंद्रों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लगी रही। रविवार को खरीदी नहीं होने के कारण गेहूं की उपज लेकर आए किसान परेशान होते नजर आए।