कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
Korba, Korba | Jun 2, 2026 जिले के पाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भीमसेनिया जंगल के पास मुख्य सड़क पर हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान बसीबार गांव निवासी लोंगदास (45) के रूप में हुई है, जबकि रामलाल चौहान (40) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का