हरदा: जिले में रोजगार: 8 को खिरकिया, 9 को हरदा में भर्ती शिविर, सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती
Harda, Harda | Apr 5, 2026 आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकासखंडों में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 8 अप्रैल को जनपद पंचायत खिरकिया तथा 9 अप्रैल को जनपद पंचायत हरदा में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे। दोनों ही शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे।