हरिहरगंज: हरिहरगंज दुर्गा मंदिर परिसर में रासलीला कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की लीलाओं ने बांधा समां, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
हरिहरगंज दुर्गा मंदिर परिसर में नवयुवक सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात आयोजित रासलीला कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं ने समां बांध दिया। वृंदावन से पहुंचे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक रासलीला का आनंद लिया।