भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार की दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय,राणाविगहा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही मेहनौर स्थित नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।