फिरोज़ाबाद: नगला बरी चौराहे पर चलती रोडवेज बस से गिरकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई
फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चौराहे के पास रोडवेज बस चालक की लापरवाही से एक छात्रा चलती बस से गिर गयी। हादसे में सेलई निवासी छात्रा ज्योति गंभीर रूप से घायल हुयी। ज्योति MA की छात्रा है। आगरा कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। वही छात्रा की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।