कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
बुधवार के शाम 5 बजे रेल पुलिस की ओर से दो चोर को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिन्हें यात्री का सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार दोनों चोर का मेडिकल जांच करा कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान भागलपुर जिला निवासी पिंटू कुमार और दूसरा कटिहार जिला निवासी श्याम कुमार के रूप में हुई है।