सूरजपुर: ट्रेडिंग के नाम पर 44 लाख की ऑनलाइन ठगी, व्याख्याता साइबर अपराधियों का शिकार बनी
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर में पदस्थ व्याख्याता की पत्नी राज श्री नारायण को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर झांसे में लेकर 44 लाख 8,317 रुपए से अधिक की ठगी कर ली। पीड़िता को व्हाट्सएप के माध्यम से फंड इन्वेस्टमेंट का मैसेज मिला, जिसमें अधिक मुनाफे का लालच दिया गया।