कैराना: कैराना में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
गत 11 जून को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा के निकट खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) स्वर्गीय रियासत राणा के पुत्र बिलाल निवासी मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड अपने खेत पर गया था। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए बाएं पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामले में पीड़ित की मां ताहिरा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया।