राशमि: राशमी में बड़ा हादसा टला, 11 केवी हाईवोल्टेज लाइन के तार टूटने से मची अफरा-तफरी
कस्बे के उपरेडा रोड स्थित माली मोहल्ला वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 4:55 बजे अचानक 11 केवी हाईवोल्टेज लाइन के तार टूटकर गिर गए। यह घटना ताका जी बावजी के पास और जगदीश माली के खेत व मकान के पास स्थित पोल के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार टूटने पर आग का गोला और धुएं का गुबार उठता देखा गया। तारों के पास बंधे मवेशियो