फतेहपुर: जिला अस्पताल गेट के बाहर युवक से दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, प्राइवेट एंबुलेंस चालक बताए जा रहे हैं
फतेहपुर जिले में एक युवक की कुछ लोगों द्वारा डंडों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को सदर अस्पताल के पास का बताया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।पिटाई का वीडियो बीती सोमवार की रात का बताया जा रहा है।