रावतसर: रावतसर में बाइक विद्युत पोल से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत, पल्लू पुलिस थाने में मर्ग दर्ज
पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के लाडम के पास विद्युत पोल से टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई पुलिस से बुधवार जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाने में मदनलाल निवासी लाडम ने मर्ग दर्ज करवाई की उसका भाई सोहनलाल सोलर प्लांट में कार्य करता है जो बाइक से सोलर प्लांट जा रहा था रास्ते में बाइक विद्युत पोल से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई है