ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात के ग्राम प्रधान ने घर-घर पहुंचाया पानी का टैंकर, लोगों को मिली सहूलियत
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार को आये चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई थी, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई, हालात इतने खराब है कि रविवार तक भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई।सबसे बड़ा संकट लोगों को पानी का है।इसी बीच ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत के प्रधान धनराज यादव ने रविवार को निजी खर्चे से घर घर पानी का टैंकर पहुंचाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।