Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
bharatbol
भिवानी कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपील #bhiwani #viral #manoharlalkhattar #congress #anirudhroychoudhary
Bhiwani, Bhiwani
| Jul 4, 2026
#bhiwani
#viral
#manoharlalkhattar
#congress
#anirudhroychoudhary
MORE NEWS
महिलाओं के सुटो पर भारी ऑफर हजारों डिजाइन एक से बढ़कर एक लूट लो!
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
हनुमान ढाणी गली 2 और 3 में महीनों से पीने का पानी नहीं आने से महिलाओं ने जताया आक्रोश, नारेबाजी कर दी धरने की चेतावनी भिवानी, 04 जुलाई : जनसंघर्ष समिति भिवानी की ओर से कई महीनों से पीने का पानी नहीं आने से स्थानीय हनुमान ढ़ाणी गली नंबर-2 और 3 में आक्रोशित गलिवासियों ने शनिवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा उन्हें चेतावनी दी कि यदि उनकी पानी की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो वे उनके विभागीय कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर होंगे। गली की महिलाओं ने बताया कि पिछले दो महीने से उनके यहां पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही है, वे बरमे का खारा पानी पीने के लिए मजबूर है। जिससे मोहल्ले में अनेक बीमारियां पनप रही हैं। वे इस समस्या को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों, एसडीओ, जेई, स्थानीय विधायक, पार्षदों से भी मिल चुकी हैं, परन्तु उनकी पानी सम्बन्धी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और अब उन्हें मजबूरन यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उधर जनसंघर्ष समिति भिवानी के संयोजक व माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने स्थानीय नागरिकों के निमड्डत्रण पर वहां पहुंचकर गलिवासियों की समस्या के बारे जानकारी ली तथा विभाग के एसडीओ से बात करके उनके समाधान के लिए कहा तो एसडीओ ने वहां दो वाल्व लगाने के लिए कहा है और उसके बाद वहां पानी पहुंचने लगेगा। परंतु इसमें सप्ताह या 10 दिन लगेंगे, तब तक उनके यहां प्रतिदिन दो टैंकर भिजवाने का आश्वासन दिया है। कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि पूरे शहर व गांवों में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मांग की है कि जब 42 दिनों में नहर में पानी आता है तो कम से कम एक सप्ताह तो पानी चलना ही चाहिए, ताकि शहर व गांव के सभी टैंक व तालाब पानी से भर सकें। दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी से सांगा माईनर में केवल दो दिन भी पानी नहीं चलता है और कायला, बडाला, सांगा, बामला, उमरावत, पूर्णपुरा, नांगल गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। उधर शहर में भी अनेक कालोनियों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। विभाग के अधिकारी इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। यह ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों के प्रति संवेदन हीन हो गई है और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं 8 जून को हनुमान ढ़ाणी गली 2-3 की पीने के पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त समाधान शिविर में भी गये थे, परन्तु विभाग द्वारा समाधान के आश्वासन के बाद भी एक महीना बीतने के बाद भी इस संबंध में कुछ नहीं किया। प्रदर्शन में शामिल होने वालों में मामनराम, मोहनलाल शर्मा, अंगूरी, ममता, अनिता, सुमन, लीला, मंजू, पार्वती, सुमन, संतोष, संतरा, मूर्ति, दीपक, महिपाल, बिमला, गीता व पूजा शामिल रही।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
तहसीलदार जयबीर और नगर परिषद अधिकारियों ने लिया नालों की सफाई व्यवस्था का जाएगा भिवानी, 4 जुलाई। मानसून के मद्देनजर बरसाती पानी निकासी को लेकर एसडीएम महेश कुमार के निर्देशानुसार तहसीलदार जयबीर सिंह और नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में नगर परिषद के अधीन आने वाले नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम के मद्देनजर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसी के चलते एसडीएम महेश कुमार ने तहसीलदार जयबीर सिंह और नगर परिषद अधिकारियों को नगर परिषद के अधीन आने वाले नालों की सफाई व्यवस्था का जायज है लेने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार जयबीर सिंह, ईओ राजाराम और सफाई निरीक्षक विकास देसवाल ने शनिवार शहर में हनुमान गेट, हालवास रोड ढाना रोड,जैन चौक,रोहतक गेट से दादरी गेट, दिनोद गेट चौकी के पास व कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों की सफाई की स्थिति को दिखा और अधीनस्थ सफाई कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर महामंथन भिवानी, 04 जुलाई : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार शनिवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली इस नियमित सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर मंडल पालक व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेन्द्र बडगुजर और मंडल प्रभारी राहुल शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में संगठन की मजबूती, डिजिटल अभियान और आगामी 8 जुलाई को प्रदेश अध्यक्षा डा. अर्चना गुप्ता के भिवानी आगमन को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई। आगामी 8 जुलाई को भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता भिवानी के दौरे पर आ रही हैं। इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक में विशेष रणनीति तैयार की गई। ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केंद्रों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता को इस कार्यक्रम में लेकर पहुंचें। बैठक के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए मुख्य वक्ता व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर फॉर्म के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के तहत ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आने वाले कार्यकर्ताओं के प्रमाण पत्र जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के कार्य की समीक्षा की गई। नेताओं ने कहा कि तकनीकी रूप से सुदृढ़ होकर ही भाजपा का कार्यकर्ता आज के दौर में विपक्ष को करारा जवाब दे सकता है। जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को बूथ स्तर तक डिजिटल और सांगठनिक रूप से मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता को डिजिटल लर्निंग से जुडऩा होगा। 8 जुलाई को प्रदेश अध्यक्षा का भिवानी में स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए ग्रामीण मंडल पूरी तरह तैयार है। वही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने कहा कि ग्रामीण मंडल का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ फील्ड में सक्रिय है। आज की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी 8 जुलाई के कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। हम जिले में रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन की ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल महामंत्री ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष प्रमिला ग्रेवाल, ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बामला, ग्रामीण मंउल युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन वशिष्ठ नौरंगाबाद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक राजकुमार फौजी, सह संयोजक बनारसी, मंडल सचिव मनीष सैन, ग्रामीण मंडल आईटी प्रमुख शिवकांत, मंडल उपाध्यक्ष दिलबाग, मुकेश शर्मा अजीतपुर, सौरभ कौशिक, धर्मवीर ढाणा लाडऩपुर सहित भारी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026