डीग: उत्कृष्ट सेवाओं पर कालिका और एंटी रोमियो टीम का सम्मान, एसपी ने बढ़ाया हौसला
महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने कालिका टीम और एंटी रोमियो टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।